Sunday, 10 November 2013

गुजरे हुए कल

मेरा धीमे धीमे गुनगुनाना
वो उनका हौले से मुस्कराना
गुम हो गए वो बीते हुए दिन
अब बाकी बचा है सिर्फ
 पोपले मुंह से मिलने वालों को
 गुजरे हुए कल के किस्से सुनाना 

Saturday, 9 November 2013

पान

वो पान नहीं खाते
पान का शौक फर्माते हैं
मुँह में गिलौरी रखकर
हौले से चबाते हैं
देख के उनकी ये अदा
हम फ़िदा हो जाते हैं

Thursday, 7 November 2013

अजनबी

गर उसको मेरा ख्याल आता
पूछने वो मेरा हाल आता
क्या फायदा  शिकवे शिकायतों से
हुए जो  अजनबी अब हमारे लिए
क्यूँ  दिल में उनके लिए मलाल आता

Friday, 1 November 2013

दिए

जिंदगी कि डगर में
दिए जलाओ प्रेम के
श्रद्धा और विश्वास के
ख़ुशी और उल्लास से 

Saturday, 26 October 2013

हमदम

इश्क भी कमबख्त अजब शै है 
जानते है हम वो गैर के हमदम हैं 
उनसे बिछुड़े हुए हमें सालों गुजर गए 
फिर भी एक नजर देखने को जी चाहता है 


Friday, 18 October 2013

रब

रब जो करता है ,अच्छा  करता है
अच्छे के लिए करता है
ये बात दीगर है
हम समझ देर से पाते हैं
अपने जज्बात नहीं रोक पाते हैं
रब को भला बुरा कह जाते हैं 

Wednesday, 16 October 2013

हंसी



हंसने के लिए लाफिंग डे का इंतजार क्यों
आज मैं खिलखिला कर हंसी 
मुझे देख फूल हंसे, कलियाँ भी हंसी,
गुड़िया हंसी और बुढ़िया भी हंसी 
ये भी हंसा और वो भी हंसी 
एक हंसी से हुई अनेक हंसी 
यारा तुम भी हंसो, दुनिया भी हंसे 
हंसी बढ़ेगी, बढ़ेगी हंसी 
:D :D :D :D :D :D :D