Sunday 23 June 2013

जलप्रलय

जल प्रलय की इस त्रासदी में
कितने फंसे ,कितने  बचे और कितनी गयी जानें
ये तो राम ही जाने

जिन्हों ने खोया अपनों को
वो अभी भी उन्हें ढूँढ रहे
वो बह गए मलबे पानी में
उनका दिल नहीं माने

कितने फंसे ,कितने  बचे और कितनी गयी जानें
ये तो राम ही जाने

देख कर मंजर बिछी लाशों का
आँखें नम हो जाती हैं
और गला रुंध जाता है
 क्यों हुआ ऐसा ,ये कोई नहीं जाने

कितने फंसे ,कितने  बचे और कितनी गयी जानें
ये तो राम ही जाने

1 comment: