Friday 9 August 2013

भारतवासी

 हम सब भारतवासी हैं 
हम सर्वधर्म अपनाते हैं 
हम सब त्यौहार मनाते हैं 

हम ईद पर सेविंयाँ खाते हैं 
दिवाली पर पटाखे छुड़ाते हैं 
होली पर गुलाल उड़ाते हैं 
गुरपुरब पर गुरु का लंगर खाते हैं 
क्रिसमस पर चर्च जाते हैं 

 हम सब भारतवासी हैं 
हम सर्वधर्म अपनाते हैं 
हम सब त्यौहार मनाते हैं 

No comments:

Post a Comment